Exams

यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम शेड्यूल जारी, 22 जून से 30 जून तक होगी परीक्षा, यहां चेक करें विषयवार टाइमटेबल

UGC NET June 2026 Exam Schedule Released, Subject Wise Time Table PDF, Exam Date, Admit Card Update: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून तक CBT मोड में आयोजित होगी। जानें एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइमिंग, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी।

Published

on

UGC NET June 2026 Schedule

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
NTA ने बताया है कि परीक्षा शहर (Exam City Intimation Slip) की जानकारी परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे में 22 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को 12 से 14 जून के बीच अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकती है।

एडमिट कार्ड जारी होने पर तुरंत करें ये जांच

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड करें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच करें। विशेष रूप से परीक्षा केंद्र, शहर, विषय कोड, परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग को ध्यान से सत्यापित करें।

UGC NET June 2026 Exam Timing

  • शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • शिफ्ट 2 दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक22 जून 2026 को इन विषयों की होगी परीक्षापहले दिन शिफ्ट-1 में विजुअल आर्ट, म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन, पंजाबी, तमिल, भूगोल, मराठी, लेबर वेलफेयर एवं संताली विषय शामिल हैं।वहीं शिफ्ट-2 में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, पर्शियन, रूसी, बंगाली, होम साइंस, म्यूजिक और पॉपुलेशन स्टडीज की परीक्षा आयोजित होगी।23 जून को होंगे ये पेपर

    23 जून को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, सोशल वर्क, मलयालम, उर्दू, क्रिमिनोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट्स, ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज तथा फोक लिटरेचर की परीक्षा होगी।

दूसरी शिफ्ट में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, वूमेन स्टडीज, लॉ, तेलुगु, फॉरेंसिक साइंस, नेपाली, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस तथा फिलॉसफी के पेपर होंगे।

24 जून को राजनीतिक विज्ञान और कॉमर्स सहित कई विषय

24 जून को शिफ्ट-1 में पॉलिटिकल साइंस, कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ रिलिजन्स, जापानी, डोगरी, राजस्थानी और लिंग्विस्टिक्स की परीक्षा होगी।

शिफ्ट-2 में कॉमर्स, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, इंडियन कल्चर तथा बुद्धिस्ट, जैन, गांधीयन एंड पीस स्टडीज के पेपर आयोजित किए जाएंगे।

25 जून को अंग्रेजी और इतिहास की परीक्षा

25 जून को पहली शिफ्ट में अंग्रेजी, चीनी, कोंकणी, स्पेनिश और कश्मीरी विषयों की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में इतिहास, पाली, प्राकृत और कम्पेरेटिव लिटरेचर के पेपर होंगे।

29 जून को हिंदी, मैनेजमेंट और साइकोलॉजी सहित कई विषय

29 जून को पहली शिफ्ट में हिंदी, अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज, इंडियन नॉलेज सिस्टम्स, मणिपुरी, कन्नड़, जर्मन, सिंधी और फ्रेंच की परीक्षा होगी।

दूसरी शिफ्ट में साइकोलॉजी, मैथिली, अरबी, मैनेजमेंट, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत ट्रेडिशनल सब्जेक्ट्स, आयुर्वेद बायोलॉजी और डिजास्टर मैनेजमेंट के पेपर आयोजित किए जाएंगे।

30 जून को अंतिम दिन होंगे ये एग्जाम

अंतिम दिन यानी 30 जून को पहली शिफ्ट में इकोनॉमिक्स, एनवायरनमेंटल साइंसेज, हिंदू स्टडीज, एंथ्रोपोलॉजी, बोडो, गुजराती, संस्कृत, पॉलिटिक्स एंड इंटरनेशनल रिलेशंस तथा ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज विषयों की परीक्षा होगी।

दूसरी शिफ्ट में असमिया, समाजशास्त्र, योग, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, एडल्ट एजुकेशन, आर्कियोलॉजी, उड़िया, सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ, स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री विषय शामिल हैं।

UGC NET June 2026 Admit Card कब आएगा?
NTA के अनुसार परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 8-10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

आधिकारिक वेबसाइट

उम्मीदवार UGC NET से जुड़ी सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं और किसी भी सहायता के लिए NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version