भारतीय वायु सेना (IAF) में ‘अग्निवीर वायु’ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 28 जुलाई 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 4 अगस्त 2025 कर दिया गया है। यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इस भर्ती के तहत कुल 2500 पदों पर चयन किया जाएगा।
यह भर्ती अग्निपथ योजना के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें युवा चार साल के लिए सेना में सेवा दे सकते हैं। भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये प्रतिमाह की प्रारंभिक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन करने की प्रक्रिया:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर ‘Candidate Login’ या ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
-
अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो ‘New User’ के तहत रजिस्ट्रेशन करें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
-
जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट आदि अपलोड करें।
-
₹550 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
-
आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले एक बार जांच लें।
-
सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भरते समय दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी जानकारियों को सही ढंग से भरें। परीक्षा 18 अक्टूबर 2025 से प्रस्तावित है, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के युवाओं को सेना में सेवा देने का एक सुनहरा मौका मिल रहा है। समय रहते आवेदन करना न भूलें।