बिहार सरकार के ICDS निदेशालय द्वारा आज ज्ञान भवन, पटना में पोषण पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यह घोषणा की गई कि पोषण माह-2025 की सफलता को दोहराते हुए बिहार एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर पहुँच गया है। कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री (समाज कल्याण) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राज्य में पोषण को एक ‘जन आंदोलन’ का रूप देते हुए पूरे बिहार में लगभग 71 लाख से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। मार्च 2026 के ‘पोषण ट्रैकर’ के आँकड़ों ने राज्य की प्रगति पर मुहर लगा दी है:
1. स्टंटिंग (उम्र के अनुसार कम लंबाई): NFHS-5 के 42.9% से घटकर अब 40.60% पर आ गई है।
2. अंडरवेट (उम्र के अनुसार कम वजन): जो पहले 41% थी, वह अब प्रभावी रूप से घटकर 19.2% रह गई है।
3. वेस्टिंग (लंबाई के अनुसार कम वजन): 22.9% से घटकर अब मात्र 7.7% दर्ज की गई है।