Special Report
अधिकारियों में मची खलबली: Internship घोटाला और BNMU की ‘डैमेज कंट्रोल’ की नाकाम कोशिश
Published
1 day agoon

मधेपुरा: BNMU इंटर्नशिप घोटाले के खुलासे के बाद अधिकारियों में हड़कंप है। जब हमारे संवाददाता ने जवाब मांगा, तो कुलसचिव ने चयन समिति से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन DSW ने एक हैरान करने वाला ‘ऑन-रिकॉर्ड’ कबूलनामा दिया: “हमें योग्य कंपनियां नहीं मिलीं, तो मैं क्या करता? क्या प्रक्रिया को रोक देता?”
जी हां, नियम यही कहता है कि योग्य टेंडर न मिलने पर टेंडर रद्द (Re-tender) होता है, छात्रों का भविष्य 50 दिन पुरानी फर्जी कंपनियों को नहीं बेचा जाता।
7 मई का ‘लीपापोती’ नोटिस: लूट को कानूनी जामा कॉलेजों के भारी विरोध के बाद, घबराए विश्वविद्यालय ने 7 मई को एक नया नोटिस निकाला। डैमेज कंट्रोल के लिए फीस की अधिकतम सीमा ₹500 तय कर दी गई। लेकिन अयोग्य टेंडर रद्द करने के बजाय, विश्वविद्यालय अब कॉलेजों पर 5 दिन के भीतर इन्हीं फर्जी कंपनियों के साथ ‘नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प’ पर कानूनी समझौता (MoU) करने का दबाव बना रहा है।
भ्रष्टाचार की दर कम कर देने से वह ‘ईमानदारी’ नहीं बन जाता। ग्रामीण छात्रों से ₹500 वसूलकर 50-दिन पुरानी कंपनी से बेकार का ‘ऑनलाइन’ सर्टिफिकेट दिलाना शिक्षा नहीं, सरेआम वसूली है।
Campus Reporter, your go-to place for everything related to campus life. We cover news, views, reviews, academic articles, campus events, research projects, and internships for students.We bring you the pulse of campus life, sharing the latest happenings and empowering student voices. From thought-provoking discussions to insightful reviews, we keep you updated on the diverse aspects of academia.
You may like
फीस पर लगाम, लेकिन लूट को कानूनी जामा – BNMU Internship Scam
बीएनएमयू इंटर्नशिप घोटाला: अधिकारियों में मची खलबली, कुलसचिव ने झाड़ा पल्ला, DSW की हैरान करने वाली दलील- “योग्य कंपनियां नहीं मिलीं तो क्या प्रक्रिया रोक देते?”
महा-पर्दाफाश: बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) में NEP 2020 के नाम पर करोड़ों का इंटर्नशिप घोटाला- Special Report
बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप महाघोटाला: नियमों को ताक पर रख 50 दिन पुरानी कंपनियों को सौंपा गया करोड़ों का ठेका
यूजीसी का बड़ा फैसला: अब ऑनलाइन नहीं पढ़े जा सकेंगे हेल्थ और साइंस से जुड़े कोर्स, कॉलेजों को मिले सख्त निर्देश
अब सरकारी स्कूलों के टीचर्स भी IIT जाएंगे, सीखेंगे वेद‑उपनिषद, योग‑आयुर्वेद