Uncategorized
NEET की तैयारी और 60 रोटियों वाला ज़बरदस्त डाइट! वायरल हुआ प्रियंजन का पेट-भरू अंदाज़
Published
11 months agoon
बिहार के मधुबनी ज़िले के 16 साल के प्रियंजन इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं, लेकिन पढ़ाई की वजह से नहीं, बल्कि अपनी गजब की भूख की वजह से! पटना में रहकर NEET की तैयारी कर रहे प्रियंजन का खाना खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वजह? जनाब एक बार में खा जाते हैं 25 मछलियों का मुड़ा (सिर), 30 चिकन लेग पीस और 60 से 70 रोटियां!
दरअसल, खान सर की कोचिंग में पढ़ रहे प्रियंजन की यह भूख उस समय दिखी जब खान सर ने अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में प्रियंजन की थाली देखकर सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं — मछली और चिकन से ठसाठस भरी थाली! बातचीत में प्रियंजन ने ठाठ से कहा, “हां, 60-70 रोटियां तो आराम से खा लेता हूं, बस थोड़ा दही मिल जाए।”
खान सर की तीसरी रिसेप्शन पार्टी खास तौर पर लड़कों के लिए रखी गई थी और उसमें 156 तरह के व्यंजन परोसे गए थे। प्रियंजन जैसे NEET छात्रों के लिए यह भोज किसी जश्न से कम नहीं था। खान सर ने खुद बताया कि वह जो कुछ भी हैं, छात्रों की वजह से हैं — और यही उनके लिए सबसे बड़ा ‘वीआईपी’ है।
और हां, प्रियंजन की भूख जितनी ज़बरदस्त है, उतनी ही दिलचस्प खान सर की शादी की कहानी भी है, जो उन्होंने क्लास में ही सबके सामने बताई थी। जब भारत-पाकिस्तान जैसे हालात थे, तब उनकी शादी हुई और क्लास खुशी से झूम उठा। उसी दिन उन्होंने तय कर लिया था कि छात्रों के लिए ग्रैंड पार्टी देंगे — और अब तो पार्टी भी हो गई, वायरल भी हो गए… और प्रियंजन का पेट भी भर गया!
Madhuyanka Raj is a poet, writer, and journalist whose work bridges the worlds of literature and contemporary reportage. With a voice rooted in both lyrical introspection and investigative clarity, Madhuyanka has published poetry in acclaimed literary journals and contributed features, essays, and reportage to a range of national and international publications. Their writing explores themes of identity, social justice, and the human condition, often blending narrative depth with poetic nuance. Madhuyanka is passionate about telling stories that challenge, illuminate, and inspire. When not chasing a deadline or crafting verse, they often speak at literary festivals and lead workshops on creative writing and journalistic integrity.
You may like

‘Normal’ movie review: Bob Odenkirk powers a darkly comic small-town shootout

Y.Gee. Mahendra’s new play is a sequel to Sivaji Ganesan’s popular film Paritchaikku Neramachu

‘Trevor Noah: Joy in the Trenches’ review: Noah asks the tough questions, but makes you laugh anyway

‘Beef’ Season 2 review: Too many cooks, not enough meat on the bone
‘Kaakkee Circus’ series review: Sans big names, this series is a ‘slow burn’ comedy

Pallichattambi movie review: Heavy-handed approach drags down this ahistorical period movie




