Connect with us

Bihar

AIR@90: आकाशवाणी की 90 वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा का उत्सव

Prachi Sharma

Published

on

आकाशवाणी पटना में सोमवार को ‘AIR@90’ शीर्षक से एक विशेष सांस्कृतिक एवं अनुभव-साझा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में प्रसार भारती के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंजली और प्रिया के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात दिव्या और धारिणी ने क्लस्टर प्रमुख एवं क्षेत्रीय चैनल प्रबंधक श्री हेमंत धनराज सिडाम, तथा प्राची और ऋतिका ने कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती नंदिनी वर्मा का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

दीप प्रज्वलन के दौरान ‘असतो मा सद्गमय’ की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक स्वर प्रदान किया। तत्पश्चात अस्मिता ने हार्मोनियम पर, और आदर्श ने तबले पर संगत करते हुए, भारती के साथ स्वागत गीत और देवी स्तुति की मधुर प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम का मनमोहक आरंभ हुआ।

इसके उपरांत AIR@90 प्रतियोगिता की विजेता अंबिका को 300 से अधिक प्रतिभागियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, आकाशवाणी नालंदा के लक्ष्मण कुमार को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Programme – ELP) के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम MY Bharat (मेरा युवा भारत) और युवा मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘रेडियो कार्यक्रम उत्पादन और प्रस्तुति विषय पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक चरण में अतुल रॉय ने अपनी भावनात्मक ग़ज़ल “जिस सफर पर मैं चला हूँ वो सफर अनजान है” प्रस्तुत की, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद चैनल प्रबंधक श्री हेमंत धनराज सिडाम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सार्वजनिक सेवा प्रसारण के रूप में आकाशवाणी की 90 वर्ष लंबी प्रेरक यात्रा का उल्लेख किया।

सीता द्वारा अग्निपरीक्षा के बाद राम के लिए रचित भावगीत की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में संवेदनशीलता का सुंदर आयाम जोड़ा। वहीं, सनी कुमार, हर्ष कुमार, अंबिका, प्रितेश और साजिद ने क्रमशः कविता, गीत और शेरों के माध्यम से रेडियो से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ और अनुभव साझा किए।

अंतिम चरण में श्रीमती नंदिनी वर्माश्रीमती अजीता चौबे और राजभाषा अधिकारी श्री श्रीनिवास सहाय ने 90 वर्षों की इस गौरवशाली रेडियो यात्रा, राजभाषा हिंदी के संवर्धन तथा जनसंचार में आकाशवाणी की भूमिका पर अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करने और करिश्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल आकाशवाणी की ऐतिहासिक यात्रा का स्मरणीय पड़ाव बना, बल्कि युवाओं को रेडियो की सृजनात्मक दुनिया से जोड़ने वाला प्रेरक अवसर भी सिद्ध हुआ।

Prachi Sharma is a dynamic journalist and anchor known for her insightful reporting and engaging on-screen presence. With a strong command over storytelling and a flair for content creation, she brings clarity and depth to every piece she presents. Prachi’s versatile skills extend beyond journalism—her ability to craft compelling written content makes her a valuable voice in the media landscape. Whether on camera or behind the scenes, she is committed to delivering impactful narratives that inform, inspire, and connect with audiences.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *