Campus Activities
पटना में ‘श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन: बिहार की विभूतियाँ और टॉपर्स सम्मानित
Published
1 day agoon

बिहार की राजधानी पटना में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य समागम का आयोजन किया गया। ‘छू लो आसमान’ संस्था के तत्वावधान में आयोजित ‘श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान समारोह’ में सूबे के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह युवाओं को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।
समारोह का मुख्य आकर्षण इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य का नाम रोशन करने वाले टॉपर्स रहे, जिन्हें मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, शिक्षा के दायरे से आगे बढ़कर खेल, संगीत, नृत्य, पत्रकारिता, निःशुल्क शिक्षा, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अद्वितीय और उल्लेखनीय योगदान देने वाले जमीन से जुड़े नायकों को भी इस सम्मान से नवाजा गया। पत्रकारिता और जन संचार के छात्र और कैंपस रिपोर्टर टीम के सदस्य रोहन प्रियदर्शी और प्राची शर्मा को मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के सक्रिय विभिन्न सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी सम्मानित किया गया जिसमें पत्रकारिता और जन संचार की छात्रा स्नेह प्रिया भी थीं ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पद्म श्री से सम्मानित भरत सिंह भारती ने अपने संबोधन में संस्था के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में निस्वार्थ और सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को नई ऊर्जा और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए ‘छू लो आसमान’ संस्था के आयोजकों को इस बेहतरीन पहल के लिए धन्यवाद दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पद्म श्री से सम्मानित भीम सिंह भावेश ने युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले ये विद्यार्थी, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता ही भविष्य के ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण और रीढ़ की भूमिका निभाएंगे।
इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत में ‘छू लो आसमान’ संस्था के संस्थापक चेत प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में संस्था के मुख्य उद्देश्यों, अब तक की सामाजिक गतिविधियों और भविष्य में आयोजित होने वाले आगामी प्रेरणादायी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
इस गरिमामयी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अशोक कुमार अंशुमान, गोपाल कुमार, भीम कुमार, जय कुमार झा, डॉ. श्वेता शांडिल्य, डॉ. स्वाति तथा डॉ. एम. एस. अहमद सहित कई क्षेत्रों के प्रबुद्ध और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मंच से अपने विचार व्यक्त कर युवाओं का मार्गदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योत प्रकाश ने बेहद सफल और जीवंत तरीके से किया।
इस बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आयोजन समिति के सदस्य सुमित कुमार, गौरव कुमार, विमलेंदु सिंह, प्रीतम शर्मा, रंगनाथ, मुरली, आशुतोष और अंकित की भूमिका सराहनीय रही। समारोह के अंत में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और प्रतिभागियों ने संस्था के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे युवाओं के उत्साहवर्धन की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
Prachi Sharma is a dynamic journalist and anchor known for her insightful reporting and engaging on-screen presence. With a strong command over storytelling and a flair for content creation, she brings clarity and depth to every piece she presents. Prachi’s versatile skills extend beyond journalism—her ability to craft compelling written content makes her a valuable voice in the media landscape. Whether on camera or behind the scenes, she is committed to delivering impactful narratives that inform, inspire, and connect with audiences.
You may like

Bihar Board Results 2026 Expected Soon as Topper Verification Begins

CBSE Announces CTET 2026 Paper-II Re-Exam; Revised Admit Cards to Be Issued

Dr. N. K. Agrawal Appointed Acting Vice-Chairman of Bihar State Higher Education Council

Bihar Government Allocates ₹68,216 Crore for Education in 2026–27 Budget

Bihar Government to Upgrade Patna University and Lalit Narayan Mithila University as Model Universities

Bihar to Highlight Education, Culture and Welfare Achievements at Republic Day Parade





